अपनों के लिए होली के खास शुभकामना सन्देश | Holi 2026 Wishes in Hindi

On: March 3, 2026 1:49 PM
Follow Us:
holi 2026 wishes in hindi

Holi 2026 Wishes in Hindi : होली सिर्फ रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि प्यार, अपनापन, नाराजगी दूर करने और नई शुरुआत का पर्व है। इस वर्ष 2026 में होली 4 मार्च को देशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस खास मौके पर अगर आप अपने मित्रों, परिवार और प्रियजनों को कुछ खास शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं Holi 2026 Wishes का शानदार कलेक्शन अपनी मातृभाषा हिंदी में।।

पारंपरिक होली शुभकामनाएं (Traditional Holi Wishes)

  • चंदन की खुशबू, अपनों का प्यार, आपको मुबारक हो रंगों का त्योहार। हैप्पी होली 2026!
  • रंगों से भरी होली, आपके जीवन में खुशियों की सौगात लाए। होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • सपनों की दुनिया, अपनों का प्यार, मुबारक हो रंगों का त्योहार।
  • खुशियों से भरा हो सदा आपका संसार, जिंदगी में हमेशा रहे प्यार और बहार। मुबारक हो आपको होली का त्योहार!

दोस्ती और प्यार भरी होली शुभकामनाएं

  1. मथुरा की खुशबू, कान्हा का प्यार, होली मुबारक आपको मेरे यार। Happy Holi!
  2. तेरे संग खेलूं रंगों की होली, रंगों में घुल जाए प्यार की बोली।
  3. होली के लाल-नीले पीले रंगों से भी सुंदर हो आपकी जिंदगी। Happy Holi 2026!
  4. कान्हा की पिचकारी हो और राधा का रंग, चलो आज प्यार के रंग से ये दुनिया रंग दें सारी।

मजेदार और Funny होली मैसेज

  • होली की हुड़दंग में नीले-पीले, लाल-गुलाबी हो गए तुम… घरवाली भी पूछेगी, भइया जी कौन हैं आप हमारे? बुरा ना मानो होली है!
  • अबकी बार होली में इस बात का ख्याल रखना, जो गिर गए कीचड़ में तो अपना मुंह जरा बंद रखना।
  • होली के दिन मत डरो इतना पानी से… साल में एक बार तो कर लो अपना बदन साफ! 😄

रिश्तों में मिठास घोलने वाली शुभकामनाएं

  • गुजिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली, खुशियों से भरी रहे आपकी झोली।
  • रंगों से सजा है आंगन सारा, हंसी से गूंजे घर हमारा।
  • पिचकारी की धार हो, अबीर-गुलाल की बौछार हो, अपनों का प्यार हो… यही है रंगों का त्योहार होली।
  • नाराजगी के रंग फीके पड़ जाएं, मुस्कानों के रंग चढ़ जाएं।

दिल को छू लेने वाली होली 2026 शुभकामनाएं

  • कदम-कदम पर आपके जीवन में खुशियां बरसें और आप हमेशा स्वस्थ व खुश रहें।
  • खुशी-समृद्धि वाली खुशियों से हो न कोई दूरी, रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी।
  • होली के रंग हों सबसे प्यारे, खुशियों के दीप जले ढेर सारे।
  • पिचकारी की धारा से रंग बरसे, खुशियों के बादल संग-संग बरसे।


सुरक्षित और खुशहाल होली मनाएं

  • होली खुशियों का पर्व है, लेकिन सेहत और सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है।
  • रसायन(Chemical) वाले रंगों से बचें
  • पानी की बर्बादी न करें
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

इस बार 4 मार्च 2026 को जब आप रंगों में सराबोर हों, तो यह भी सुनिश्चित करें कि आपकी होली Safe और Happy हो, ताकि किसी की सेहत को कोई भी नुकसान न पहुंचे।

होली हमें सिखाती है कि जीवन में रंग जरूरी हैं, चाहे वो प्यार के हों, मित्रता के हों या रिश्तों की मिठास के। इस Holi 2026, अपने अपनों को एक प्यारा सा संदेश भेजें और रिश्तों में फिर से रंग भर दें।

आप सभी को होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं!

विनोद सिंह गढ़िया

विनोद सिंह गढ़िया इस पोर्टल के फाउंडर और कंटेंट क्रिएटर है। करीब 15 वर्षों से वे विभिन्न डिजिटल मंचों के माध्यम से उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपरा, पर्यटन आदि से जुड़े लेख और सम-सामयिक घटनाओं पर आधारित समाचार आप सभी तक पहुंचाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment