शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025: उत्तराखंड के चयनित शिक्षकों की पूरी सूची

On: April 2, 2026 10:36 PM
Follow Us:
शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025

उत्तराखंड शासन द्वारा वर्ष 2025 के लिए शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। यह सम्मान राज्य के सरकारी विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को दिया जा रहा है।

वर्ष 2025 के लिए प्राथमिक शिक्षा में 12 , माध्यमिक में 6 एवं प्रशिक्षण संस्थानों में एक शिक्षक को मिलकर कुल 19 शिक्षकों को चयनित किया गया है। जिन्हें इस वर्ष शिक्षक दिवस (5 सितम्बर 2026) पर राज्यपाल द्वारा यह शैक्षिक पुरस्कार दिया जायेगा। आइए देखते हैं पूरी सूची-

प्राथमिक शिक्षा के चयनित शिक्षक

जनपदशिक्षक का नामविद्यालय
पौड़ी गढ़वालश्री विष्णुपाल सिंह नेगीराजकीय प्राथमिक विद्यालय, कोटड़ी (रिखणीखाल)
चमोलीश्री लखपत सिंह रावतराजकीय जूनियर हाईस्कूल, चोपता (नारायणबगड़)
उत्तरकाशीश्री पृथ्वी सिंह रावतराजकीय प्राथमिक विद्यालय, उदकोटी (पुरोला)
देहरादूनश्री वीरेंद्र सिंह रावतराजकीय प्राथमिक विद्यालय, कण्डोली अपर
हरिद्वारश्री रोबिन कुमारराजकीय प्राथमिक विद्यालय, गोपालपुर
टिहरी गढ़वालश्री महेश्वर प्रसाद सेमवालराजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बहेड़ी (भिलंगना)
रुद्रप्रयागश्री शशिकांत नौटियालराजकीय प्राथमिक विद्यालय, ढौडिक (अगस्त्यमुनि)
चम्पावतश्री जहीर अब्बासराजकीय प्राथमिक विद्यालय, चौड़ाकोट
उधमसिंह नगरश्री नौ सिंहराजकीय प्राथमिक विद्यालय, सरवरखेड़ा द्वितीय (जसपुर)
नैनीतालडॉ. श्वेता मजगाईंराजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, विजयनगर (कोटाबाग)
पिथौरागढ़ श्री विक्रम सिंह परिहार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मदकोट
अल्मोड़ा श्री त्रिलोक सिंह अधिकारी राजकीय जूनियर हाई स्कूल , गवाड़

माध्यमिक शिक्षा के चयनित शिक्षक

जनपदशिक्षक का नामविद्यालय
पौड़ी गढ़वालश्री नरेंद्र सिंह नेगी (प्रवक्ता)राजकीय इंटर कॉलेज, जगतेश्वर (पाबौं)
चमोलीडॉ. सुमन ध्यानी शर्मा (प्रवक्ता)राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गौचर
देहरादूनडॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव (प्रधानाचार्य)राजकीय इंटर कॉलेज, भगवानपुर धारकोट
हरिद्वारश्रीमती कमलेश पंवार (प्रधानाचार्य)राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गुलाबशाहपीर
चम्पावतश्री नवीन चन्द्र पंत (सहायक अध्यापक )राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पल्सो
नैनीतालश्री विशन सिंह मेहता (प्रधानाचार्य)भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय

प्रशिक्षण संस्थान

जनपदशिक्षक का नामसंस्थान
उत्तरकाशीडॉ. सुबोध सिंह बिष्ट (प्रवक्ता)जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), बड़कोट

पुरस्कार से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • यह पुरस्कार उत्तराखंड सरकार द्वारा दिया जाता है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2009 में की गई थी।
  • शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है, जिसमें प्रशस्ति पत्र, नगद धनराशि और दो वर्ष का सेवा विस्तार प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार के लिए चयन प्रक्रिया राज्य स्तरीय समिति द्वारा की जाती है।
  • वर्ष 2025 के लिए कुल 19 शिक्षकों का चयन किया गया है, जो वर्ष 2026 में शिक्षक दिवस पर सम्मानित किये जायेंगे।

शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार राज्य के शिक्षकों को प्रोत्साहित करने लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। सभी शिक्षकों को नमन।

विनोद सिंह गढ़िया

विनोद सिंह गढ़िया इस पोर्टल के फाउंडर और कंटेंट क्रिएटर है। करीब 15 वर्षों से वे विभिन्न डिजिटल मंचों के माध्यम से उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपरा, पर्यटन आदि से जुड़े लेख और सम-सामयिक घटनाओं पर आधारित समाचार आप सभी तक पहुंचाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment