लीती की जैविक कीवी भेंट किये विधायक गढ़िया ने।

On: December 9, 2024 11:10 AM
Follow Us:

Bageshwar News : कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर जनपद के जैविक कीवी फल मुख्यमंत्री को भेंट स्वरूप प्रदान किए और जनपद में जैविक खेती, उद्यानीकरण, कीवी के उत्पादन में वृद्धि एवं विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह भी मौजूद रहे।

विधायक सुरेश गढ़िया ने मुख्यमंत्री को बताया कि जनपद में वर्तमान में लगभग 300 काश्तकार कीवी मिशन योजना का लाभ लेकर कीवी रोपण एवं उत्पादन का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं जिला योजना के माध्यम से 80 प्रतिशत अनुदान पर सरकारी योजना का लाभ लिया हैं।

जनपद में उत्पादित 650 कुंतल कीवी अन्य राज्यों को भी बेची गई है। जिससे काश्तकारों को एक करोड़ 25 लाख रुपए का टर्नओवर प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने किसानों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं संचालित की है तथा पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन,उद्यान विभाग एवं कीवी के काश्तकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment