भारतीय डाक विभाग में 28,636 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा सीधी नौकरी-10वीं पास करें आवेदन

On: February 9, 2026 8:25 PM
Follow Us:
Indian Post GDS Recruitment 2026

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे देशभर के युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग ने एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। जी हाँ !डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28,636 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती उत्तराखंड समेत देश के कुल 23 प्रदेशों और विभिन्न पोस्टल सर्किलों में की जाएगी। भर्ती की खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह हाई स्कूल यानी 10वीं कक्षा की मेरिट पर आधारित होगी और इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 14 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Indian Post GDS Recruitment 2026

डाक विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

राज्यवार पदों का विवरण

इस भर्ती के तहत देश के विभिन्न राज्यों में पद निर्धारित किए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से उत्तराखंड में 436, उत्तर प्रदेश में 3169, बिहार में 1344, झारखंड में 908, दिल्ली में 38, महाराष्ट्र में 3553, पश्चिम बंगाल में 2963, मध्य प्रदेश में 2102, तमिलनाडु में 2009, केरल में 1691, गुजरात में 1782, आंध्र प्रदेश में 1060, उड़ीसा में 1191, छत्तीसगढ़ में 1155, कर्नाटक में 1022, नॉर्थ ईस्ट सर्किल में 1014, राजस्थान में 634, तेलंगाना में 608, असम में 639, हिमाचल प्रदेश में 520, जम्मू-कश्मीर में 267, हरियाणा में 270 एवं पंजाब में कुल 261 पद सम्मिलित हैं।

शैक्षणिक योग्यता

  1. अभ्यर्थी का हाई स्कूल (10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  2. अभ्यर्थी का गणित और अंग्रेजी विषय से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  3. संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान या 10वीं तक अध्ययन आवश्यक है।

आयु सीमा

  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
    आयु की गणना: 16 फरवरी 2026 से

आरक्षित वर्ग को छूट
SC/ST: 5 वर्ष
OBC: 3 वर्ष
दिव्यांग: 10 वर्ष

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। यहाँ चयन प्रक्रिया पूरी तरह 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मैरिट सूची से किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹100.00 (एक सौ रूपये) तथा SC / ST / दिव्यांग / महिला अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त रखा गया है।  जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करते समय करना होगा। 

वेतनमान

  1. GDS BPM: ₹12,000 से ₹29,380 प्रतिमाह
  2. GDS ABPM: ₹10,000 से ₹24,470 प्रतिमाह

आवश्यक तकनीकी योग्यता

  • अभ्यर्थी को साइकिल या मोटरसाइकिल चलाने का ज्ञान
  • 60 दिन का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। 
  • जिन अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर विषय से 10वीं/12वीं या उच्च कक्षा उत्तीर्ण की है है उन्हें प्रशिक्षण से छूट दी जाएगी। 

अन्य जरूरी शर्तें

  • चयनित अभ्यर्थी को संबंधित शाखा डाकघर क्षेत्र में निवास प्रमाण देना आवश्यक होगा। 
  • अभ्यर्थी के लिए आय का अन्य स्रोत होना अनिवार्य है। 
  • चयन के 30 दिनों के भीतर आय प्रमाण पत्र जमा करना होगा। 
  • BPM पद के लिए डाक घर संचालन हेतु स्थान उपलब्ध कराना आवश्यक। 

इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि इस बड़े भर्ती का लाभ उठाया जा सके।

विनोद सिंह गढ़िया

विनोद सिंह गढ़िया इस पोर्टल के फाउंडर और कंटेंट क्रिएटर है। करीब 15 वर्षों से वे विभिन्न डिजिटल मंचों के माध्यम से उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपरा, पर्यटन आदि से जुड़े लेख और सम-सामयिक घटनाओं पर आधारित समाचार आप सभी तक पहुंचाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment