1 दिसंबर को मनाया जाएगा गढ़िया बग्वाल महोत्सव, तैयारियां शुरू-

On: November 17, 2024 11:13 PM
Follow Us:

Bageshwar News: आगामी 1 दिसंबर को कपकोट तहसील के पोथिंग में लगने वाले बग्वाल महोत्सव के निमित्त आज ग्राम सभा पोथिंग के पितृ देव मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त कैप्टन उमेद सिंह गढ़िया को ‘गढ़िया बग्वाल महोत्सव 2024’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, साथ में अन्य सभी पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया।

ज्ञात हो कपकोट तहसील के विभिन्न गांवों में मंगशीर की अमावस्या को बग्वाल त्योहार मनाने की परंपरा है, जिसे ‘गढ़िया बग्वाल’ के नाम से जाना जाता है। यह त्योहार गढ़िया रजवाड़ों और उनके मित्र गांव के निवासियों द्वारा मनाया जाता है।

परंपरानुसार इस पर्व पर अपने पुरखों, ईष्ट देवों और गौ-वंश की पूजा की जाती है। लोक पकवान खाने के लिए ससुराल से बेटी को मायके बुलाया जाता है। इस वर्ष 30 नवंबर की शाम और 1 दिसंबर की सुबह बग्वाल त्योहार मनाया जाएगा और इसी दिन गांव के खेल मैदान में ‘गढ़िया बग्वाल महोत्सव 2024’ का आयोजन होगा।

बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी शेर सिंह गढ़िया, खुशाल सिंह, भगवत सिंह गढ़िया, पूर्व बग्वाल अध्यक्ष दरवान सिंह गढ़िया, भरत गढ़िया, उप प्रधान सतीश जोशी, प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार, दयाल सिंह गढ़िया, कैलाश गढ़िया, मुख्य पुरोहित शंकर दत्त जोशी, दीवान राम, नंदन गढ़िया, हरीश गढ़िया, दिनेश गढ़िया सहित कई युवा साथी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment