उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026: आवेदन तिथि, योग्यता और चयन प्रक्रिया जानें

On: June 4, 2026 11:28 AM
Follow Us:
उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने नर्सिंग ऑफिसर (पुरुष एवं महिला) के 196 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग ऑफिसर के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

भर्ती का विवरण

UKMSSB की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 196 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों को महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए डिप्लोमा तथा डिग्री धारकों की अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। भर्ती में सर्वाधिक पद महिला डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

पदों का वर्गीकरण

पद का नामपद संख्या
नर्सिंग ऑफिसर (महिला – डिप्लोमा)126
नर्सिंग ऑफिसर (महिला – डिग्री)31
नर्सिंग ऑफिसर (पुरुष – डिप्लोमा)31
नर्सिंग ऑफिसर (पुरुष – डिग्री)8
कुल पद196

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि: 12 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 2 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे तक)
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 2 जुलाई 2026
  • आवेदन संशोधन (Correction Window): 4 जुलाई से 7 जुलाई 2026
  • संभावित लिखित परीक्षा: नवंबर–दिसंबर 2026


शैक्षणिक योग्यता

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा की जा रही इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है—

  • बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing)
  • पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग
  • जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा
  • भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित योग्यता

इसके साथ ही अभ्यर्थी का उत्तराखंड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल (UNMWC), देहरादून में वैध पंजीकरण होना आवश्यक है।

आयु सीमा

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए चयन निम्न चरणों के में पूर्ण किया जाएगा—

  1. लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षा
  2. दस्तावेज सत्यापन
  3. अंतिम मेरिट सूची

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

वेतनमान

चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-7 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। प्रारंभिक वेतन ₹44,900 प्रति माह से शुरू होगा। विभिन्न भत्तों को जोड़ने के बाद कुल वेतन और अधिक हो सकता है।

आवेदन कैसे करें?

अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से UKMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और पंजीकरण प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद उसकी प्रति सुरक्षित रखना आवश्यक है।

निष्कर्ष

उत्तराखंड में नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए यह भर्ती एक अच्छाअवसर है। 196 पदों पर होने वाली इस भर्ती में GNM और B.Sc Nursing दोनों प्रकार के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही समय रहते अपना फॉर्म भर लें और आधिकारिक अधिसूचना का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें। अधिक जानकारी के लिए चयन बोर्ड के वेबसाइट पर जाएँ।

विनोद सिंह गढ़िया

विनोद सिंह गढ़िया इस पोर्टल के फाउंडर और कंटेंट क्रिएटर है। करीब 15 वर्षों से वे विभिन्न डिजिटल मंचों के माध्यम से उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपरा, पर्यटन आदि से जुड़े लेख और सम-सामयिक घटनाओं पर आधारित समाचार आप सभी तक पहुंचाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment