April Horoscope 2026-ग्रहों का बड़ा खेल! इन राशियों अच्छे दिन शुरू।

On: April 2, 2026 11:17 AM
Follow Us:
April Horoscope 2026-अप्रैल में ग्रहों का बड़ा खेल! इन राशियों शुरू अच्छे दिन।

वैदिक ज्योतिष विज्ञान के अनुसार जब कोई ग्रह अपनी निर्धारित अवधि पूरी करके एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। किसी राशि के लिए इसका प्रभाव शुभ तो किसी के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में अप्रैल माह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद ख़ास है क्योंकि इस दौरान कई प्रमुख ग्रह अपनी स्थिति और चाल में बदलाव कर रहे हैं। इन ग्रहों के परिवर्तन का असर न सिर्फ देश-दुनिया पर, बल्कि कुछ राशियों के जीवन पर सकारात्मक रूप से देखने को मिल रहा है। हल्द्वानी के ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी के गणना के अनुसार पढ़िए अप्रैल महीने में किन राशियों के लिए किस्मत के द्वार खुलने वाले हैं।

वर्ष 2026 का अप्रैल माह खगोलीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह ग्रहों की युति और गोचर भारत के उत्तरी राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में अप्रत्याशित मौसमी बदलाव हो सकता हैं। तीव्र गर्मी के साथ-साथ ओलावृष्टि से कृषि क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि तटीय क्षेत्रों में चक्रवातों की सक्रियता बनी रहेगी।

April Horoscope 2026 : बारह राशियों पर सितारों का प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल का माह मध्यम फलदायी रहेगा। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव आपके जीवन में बड़े संरचनात्मक बदलाव लाएगा। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है, पैतृक संपत्ति से अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। निवेश में जल्दबाजी न करें। कुटुंब में वैचारिक मतभेद मानसिक तनाव का कारण बन सकते हैं। हड्डियों नसों से संबंधित परेशानी तथा वाहन दुर्घटना के प्रति सजग रहें, वाहन सावधानी से संचालित करें। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें।

निवारण प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का 108 बार जाप करें, सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि मंदिर में चौमुखी दीपक प्रज्वलित करें।

वृष राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह माह उन्नति और खुशहाली लेकर आ रहा है।
व्यापार में उत्कृष्ट लाभ के योग हैं। नया भवन निर्माण या भूमि क्रय करने की योजना सफल होगी। न्यायालयी मामलों में आपकी विजय सुनिश्चित है।दांपत्य जीवन में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव रहेंगे, परंतु प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

निवारणगणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें और ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः’ मंत्र का नियमित जाप करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह आर्थिक स्थिरता और सामाजिक सम्मान लेकर आएगा।
नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि के प्रबल योग हैं। नए व्यापार प्रारंभ हेतु यह समय श्रेष्ठ है, परन्तु पारिवारिक जनों से विचार विमर्श अवश्य करें।
विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित संपन्न हो सकता है।

निवारण सूर्य को जल अर्पित करें गणेश जी को 27 दूर्वा अर्पित करें और प्रतिदिन सूर्य को जल दें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह माह शुभ फलदायी रहेगा, विशेषकर आर्थिक दृष्टिकोण से।
भौतिक सुख-साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापार में किया गया नया निवेश भविष्य में बड़ा लाभ देगा। घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है।
प्रेम संबंधों में कटुता सकती है वाणी पर संयम रखे।

निवारणभगवान शिव का रुद्राभिषेक करें और ‘तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्’ का जाप करें।

सिंह राशि

सिंह राशि पर शनि की ढैया का प्रभाव बना रहेगा, जो संघर्ष के बाद सफलता दिलाएगा।
आय की तुलना में व्यय अधिक होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बन सकती है, अतः धैर्य का परिचय दें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। माह के अंत में आंशिक धन लाभ और संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होगा।

निवारण सूर्य को जल अर्पित करें, प्रतिदिन तीन बार हनुमान चालीसा पढ़ें और मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। वृद्ध आश्रम में अन्न/जल सेवा करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए अप्रैल 2026 भाग्यवर्धक रहेगा। आपकी बौद्धिक क्षमता व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। पदोन्नति, वेतन वृद्धि और विदेश यात्रा के पूर्ण योग हैं। निसंतान दंपत्तियों संतति सुख प्राप्त हो सकता हैं।
पैतृक संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकता है, शांति से निपटें।

निवारण रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र के 11 पाठ करें, बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत ऊर्जावान और सकारात्मक रहेगा। नया वाहन खरीदने तथा भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। राजकीय सेवाओं के लिए प्रयास जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा।
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अनियमित खान-पान से बचें।

निवारण शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, सरस्वती उपासना उपासना करें ‘ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः’ मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए ग्रहों की स्थिति अनुकूल है, जिससे आपके अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। राजपक्ष से लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारिक निवेश से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
उच्च रक्तचाप के प्रति सतर्क रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखना हितकर होगा।

निवारण हनुमान जी को लड्डू और सिंदूर अर्पित करें। ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का 27 बार जाप करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा, जिससे मानसिक भागदौड़ बनी रहेगी।
नौकरी में स्थानांतरण की संभावना है। व्यापारिक साझेदारों के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
चोट लगने या अस्थि रोग की संभावना है। दूर की यात्रा कष्टकारी हो सकती है।

निवारण विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और शनिवार को अन्न का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह मिश्रित फल देने वाला रहेगा।
आर्थिक रूप से समय अच्छा है, पुराने अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूर्ण संकेत हैं।
कुटुंब के सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद तनाव दे सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

निवारण– बजरंग बाण का पाठ करें और ‘ॐ हं हनुमते नमः’ का जाप करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए माह का पूर्वार्ध काफी चुनौतीपूर्ण रह सकता है।
व्यापार में अत्यधिक परिश्रम के बाद ही परिणाम मिलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। यात्रा के दौरान बहुमूल्य वस्तुओं की सुरक्षा करें।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन व्यावसायिक तनाव रह सकता है।

निवारण-शनिवार को शनि मंदिर में चौमुखी दीपक प्रज्वलित करें और ‘नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्।
छायामार्तण्ड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम् मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव अपने चरम पर होगा, जिससे मानसिक द्वंद बना रहेगा।
शत्रुओं का प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन माह के अंत में आप उन पर विजय प्राप्त करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होने से राहत मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी।
उच्च रक्तचाप और हड्डियों,नसों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

निवारण – सुंदरकांड का पाठ करें और शनिवार को ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें।

विनोद सिंह गढ़िया

विनोद सिंह गढ़िया इस पोर्टल के फाउंडर और कंटेंट क्रिएटर है। करीब 15 वर्षों से वे विभिन्न डिजिटल मंचों के माध्यम से उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपरा, पर्यटन आदि से जुड़े लेख और सम-सामयिक घटनाओं पर आधारित समाचार आप सभी तक पहुंचाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment