हिंदू नव वर्ष 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं-भेजें यहाँ से।

On: March 18, 2026 9:38 PM
Follow Us:
Hindu New Year wishes 2083

हिन्दू नववर्ष, जिसे नव संवत्सर भी कहा जाता है, भारतीय संस्कृति का एक शुभ दिन है। इस दिन से सनातन धर्म में नए वर्ष यानी यानी विक्रम सम्वत की शुरुआत होती है। भारतीय परम्परा में यह दिन नई शुरुआत, सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। वहीं इस दिन से चैत्र नवरात्रि,गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे प्रमुख पर्वों की शुरुआत होती है।

हिंदू नववर्ष का प्रमुख विवरण

  • शुरुआत और मान्यता : हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। वहीं विक्रम संवत 57 ईसा पूर्व में राजा विक्रमादित्य द्वारा शुरू किया गया था।
  • नवसंवत्सर और प्रकृति: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही ऋतुओं का परिवर्तन शुरू होता है, जहाँ ठंड खत्म होती है और बसंत का आगमन होता है।
  • सांस्कृतिक महत्व और परंपराएं:
    • गुड़ी पड़वा/उगादी: महाराष्ट्र में इसे गुड़ी पड़वा और दक्षिण भारत में उगादी के रूप में मनाते हैं। वहीं उत्तर भारत में चैत्र के नवरात्रों में देवी के नौ रूपों की उपासना की जाती है।
    • नीम की पत्तियां: हिंदू नववर्ष की शुरुआत में नीम की पत्तियों और गुड़ के सेवन की परंपरा है, जो कड़वाहट (दुःख) और मिठास (सुख) के मिश्रण को जीवन में स्वीकार करने का संदेश देती है।
    • पूजा और सजावट: लोग घर के बाहर गुड़ी (पताका) लगाते हैं, तोरण बांधते हैं और मां दुर्गा की पूजा के साथ नवरात्रि का व्रत शुरू करते हैं।

विक्रम संवत 2083 (नव संवत्सर) का आगमन दिनांक 19 मार्च 2026 से हो रहा है। नए वर्ष के शुभागमन पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सनातन धर्म को मानने वाले लोग इस शुभ अवसर पर अपने परिवार, मित्रों और प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर अपनी खुशियों को बाँटेंगे। इस वर्ष नवसंवत्सर का नाम रौद्र है। अधिकमास के कारण इस वर्ष 12 नहीं, बल्कि 13 महीने होंगे। ज्योतिषीय प्रभाव की बात करें तो गुरु राजा और मंगल मंत्री होने से धर्म और आध्यात्मिक गतिविधियों में वृद्धि देखी जा सकती है।

हिंदू नव वर्ष 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं

हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) की हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन अवसर आपके जीवन में सुख, समृद्धि, नई ऊर्जा और सफलता लेकर आए। चैत्र नवरात्रि के साथ शुरू होने वाला यह नया साल सभी के लिए मंगलमय हो। आप सभी को नव संवत्सर की बहुत-बहुत बधाई।

नव वर्ष आपके जीवन में नई खुशियाँ, समृद्धि और सफलता लेकर आए। माँ दुर्गा एवं भगवान श्रीराम की कृपा से आपका जीवन सुख-शांति, आरोग्य और सौभाग्य से परिपूर्ण रहे। शुभ नव वर्ष!

नए वर्ष का यह प्रभात, बस खुशियां ही खुशियां लाए,
मिट जाए सब मन का अंधेरा, हर पल बस रोशन हो जाए।
हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!

ऋतुओं में श्रेष्ठ वसंत की तरह आपका जीवन भी हमेशा खिला रहे। माता रानी और प्रभु श्री राम की कृपा आप पर बनी रहे। हिंदू नव वर्ष की बधाई!

हिन्दू नव वर्ष एंव चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक मंगलकामनाएँ। शक्तिस्वरूपा माँ भगवती से सभी के आरोग्य, धन-धान्य, समृद्धि व उन्नति की प्रार्थना करता हूँ।

कोटि-कोटि नमन,
नव वर्ष का यह मंगलमय सवेरा,
लाए आप सबके लिए खुशियों का बसेरा।
हिंदू नववर्ष 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं!

सुनहरे सपनों की झंकार लाया है नववर्ष,
खुशियों के अनमोल उपहार लाया है नववर्ष,
आपकी राहों में फूलों को बिखराकर लाया है नववर्ष,
महकी हुई बहारों की खुशबू लाया है नववर्ष…

नया रंग हो नई उमंगे, आंखों में उल्लास नया,
नए गगन को छू लेने का, मन में हो विश्वास नया।
नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

WhatsApp और सोशल मीडिया के लिए शॉर्ट स्टेटस

  1. आपको और आपके परिवार को हिंदू नववर्ष की ढेर सारी बधाई!
  2. नव संवत्सर 2083 मंगलमय हो!
  3. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री राम!
  4. नया साल, नई उमंग! हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं!

नव संवत्सर 2083 की बधाई (Hindi Quotes)

  • नव संवत्सर आपके जीवन में नई खुशियां और नई उम्मीदें लेकर आए।
  • बीते हुए कल की कड़वाहट को भूलकर, नई ऊर्जा के साथ इस नव संवत्सर का स्वागत करें।
  • हर दिन आपके लिए नई खुशियों की सौगात बने। हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं।
  • यह नव संवत्सर आपके जीवन में धर्म, कर्म और सफलता का मार्ग प्रशस्त करे।
  • भगवान से यही प्रार्थना है कि आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
  • नववर्ष आपके लिए नई ऊर्जा और आध्यात्मिक उन्नति लेकर आए।

पुनः आप सभी को हिंदू नववर्ष 2083 की शुभकामनायें, आईये आज से नयी शुरुआत करें।

विनोद सिंह गढ़िया

विनोद सिंह गढ़िया इस पोर्टल के फाउंडर और कंटेंट क्रिएटर है। करीब 15 वर्षों से वे विभिन्न डिजिटल मंचों के माध्यम से उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपरा, पर्यटन आदि से जुड़े लेख और सम-सामयिक घटनाओं पर आधारित समाचार आप सभी तक पहुंचाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment