फूलदेई त्योहार उत्तराखंड के लोकप्रिय त्योहारों में से एक है, जिसे प्रकृति पूजन के तौर पर मनाये जाने वाले इस इस त्योहार को यहाँ के बच्चों द्वारा मनाया जाता है। जिसमें वे बसंत ऋतु में खिले नवीन फूलों को अपने गांव के हर घर की दहलीज पर अर्पित करते हैं। इस पर्व में सिर्फ बच्चों की ही सहभागिता रहती हैं इसीलिए इसे उत्तराखंड का ‘बालपर्व’ भी कहते हैं।
फूलदेई त्योहार हर साल चैत्र माह की पहली तिथि यानी सौर संक्रांति को मनाया जाता है। परम्परानुसार बच्चे घरों की दहलीज पर फूल बिखेरते हुए सुख-समृद्धि के पारंपरिक गीत गाते हैं। बच्चों को इसके बदले चांवल, गुड़ और सिक्के देने की परम्परा है। फूलदेई से एक दिन पहले शाम को बच्चे रिंगाल की टोकरी लेकर फ्यूंली, बुरांस, बासिंग, आडू, पुलम, खुबानी के फूलों को इकट्ठा करते हैं। अगले दिन सुबह नहाकर वह घर-घर जाकर पारंपरिक गीत गाते हुए देहरियों में फूल बिखेरते हैं। आईये जानते हैं फूलदेई गीत के बारे में –
Uttarakhand Phool dei Festival Wishes 2026
फूलदेई, छम्मा देई।
दैंणी द्वार, भर भकार,
यो देई सौं, बारम्बार नमस्कार।
‘आपकी देहरी फूलों से भरी और सबकी रक्षा करने वाली हो। आपका घर और समय सफल रहे, एवं भंडार भरे रहें।’
फूल-फूल देई
फूल-फूल देई
जतुके देला
उतुके सई।
आप सभी को लोकपर्व #फूलदेई 2026 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

Phool dei Wishes Quotes, Status, Message
चैत्र मास का पहला दिन और प्रकृति का आभार प्रकट करने का पर्व – फूलदेई! उत्तराखंड की इस अनमोल परंपरा में बच्चे घर-घर जाकर देहरी पर फूल चढ़ाते हैं और मंगलकामना करते हैं।
“फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार!”
उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संजोएं और इस प्रकृति पर्व को प्रेम और उत्साह से मनाएं।
आप सभी को सुख, समृद्धि और खुशहाली से भरी फूलदेई की शुभकामनाएं!
फूलदेई के फूलों संग, सुख-समृद्धि आए आये आपके घर आँगन!
इस पारंपरिक पर्व पर प्रकृति को नमन और शुभकामनाएं!
देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं में बसन्त ऋतु के स्वागत के पावन पर्व “फूलदेई” की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। सभी के सुख एवं समृद्धि की कामना करता हूँ।
प्योंली के फूलों से सजेगी देहरी, खुशियों से खिलेगा जीवन!”
फूलदेई पर्व पर आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए!
फूलों से सजी हर देहरी, खुशियों की आई है भोर,
फूलदेई के इस पर्व पर फैले खुशियां चारों ओर।
Happy Phool Dei Festival Song
चला फुलारी फूलों को,
सौदा-सौदा फूल बिरौला
भौंरों का जूठा फूल ना तोड्यां
म्वारर्यूं का जूठा फूल ना लैयां…. पूरा पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – फूलदेई गीत।










