अगर आप इस वर्ष यानी 2026 में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। स्थानीय पंचांग और ज्योतिषीय गणना के अनुसार वर्ष 2026 में फरवरी से दिसंबर के बीच कुल 56 दिन ही विवाह के शुभ मुहूर्त के योग बन रहे हैं। हिन्दू धर्म में विवाह केवल एक सामाजिक बंधन नहीं अपितु एक पवित्र संस्कार है। इसीलिये विवाह के लिए शुभ तिथि, नक्षत्र एवं ग्रह की दशा देखने की परम्परा प्राचीन समय से चली आ रही है।
पंचांग और ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस वर्ष 2026 के कई महीनों में खरमास, मलमास, होलाष्टक और चातुर्मास के कारण विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी। क्योंकि इस अवधि में शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। इस वर्ष सबसे अधिक विवाह मुहूर्त अप्रैल महीने में रहेंगे।

क्यों कम हैं 2026 में शादी के मुहूर्त?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार 24 फरवरी 2026 से होलाष्टक प्रारम्भ हो रहा है। उसके पश्चात 14 मार्च से 13 अप्रैल तक खरमास और 17 मई से 15 जून तक मलमास रहेगा। 25 जुलाई से चातुर्मास यानी वर्षा ऋतु (अगस्त, सितंबर, अक्टूबर) में विवाह नहीं होंगे। 16 दिसंबर से फिर खरमास प्रारम्भ होंगे। इस बीच हिन्दू धर्म में पारंपरिक रूप से विवाह और अन्य शुभ कार्य नहीं किए जाते।
विवाह मुहूर्त 2026: महीने-वार शुभ तिथियां
फरवरी 2026
पंचांग के अनुसार फ़रवरी महीने में विवाह के लिए कुल आठ दिन का ही शुभ लग्न है। जो दिनांक 4, 5, 8, 10, 19, 20, 21, 22 को हैं।
मार्च 2026
मार्च महीने में 5 दिन का शुभ लग्न है। जो हैं दिनांक 6, 7, 9, 10, 11 को।
अप्रैल 2026
वर्ष 2026 में विवाह के लिए सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त /लग्न अप्रैल में 9 दिन के हैं। गणना के अनुसार दिनांक 19, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29, 30 को विवाह के शुभ लग्न हैं।
मई 2026
इस महीने में विवाह के लिए 8 दिन के लग्न सुझाये गए हैं , जो दिनांक 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 12 को हैं।
जून 2026
इस माह में भी 8 दिन का शुभ योग है। दिनांक 19, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29 को विवाह के लिए शुभ दिन हैं।
जुलाई 2026
दिनांक 1, 3, 4, 6, 7, 8, 9, 11 को पंचाग की गणना के अनुसार 8 दिन का विवाह के लिए शुभ योग है।
अगस्त , सितंबर और अक्टूबर 2026 में नहीं होंगी शादियां
बरसात यानि चातुर्मास के दौरान विवाह नहीं किए जाते। इसलिए इस अवधि में शादी के मुहूर्त नहीं निकलते हैं।
नवंबर 2026
इस महीने में 5 दिन के शुभ लग्न हैं, जो दिनांक 21, 24, 25, 26, 30 को हैं।
दिसंबर 2026
इन महीने में भी विवाह के लिए 5 दिन के शुभ लग्न होंगे। जो दिनांक 2, 4, 5, 11, 12 को हैं।
विवाह का मुहूर्त चलते समय किन बातों का ध्यान रखें
- कुंडली मिलान जरूर कराएं।
- वेन्यू और कैटरिंग एडवांस बुक करें
- स्थानीय पंचांग और पंडित से पुष्टि करें।
2026 का वेडिंग ट्रेंड कैसा रहेगा?
- फरवरी – अप्रैल: सीजन की अच्छी शुरुआत
- अप्रैल – जून: वर्ष का पीक वेडिंग सीजन
- जुलाई: चातुर्मास से पहले आखिरी बड़ा मौका
- नवंबर – दिसंबर: साल का दूसरा बड़ा वेडिंग सीजन
निष्कर्ष
वर्ष 2026 में विवाह के लिए मुहूर्त मात्र 56 दिन के हैं, इसलिए जो लोग इस वर्ष विवाह की प्लानिंग कर रहे हैं उन्हें पहले से तैयारी करनी होगी। खासतौर पर अप्रैल, मई और जून में सबसे ज्यादा विवाह होने की संभावना है।
यहाँ भी पढ़ें : त्रियुगीनारायण-जानिए क्यों यह जगह बनती जा रही है परफेक्ट डेस्टिनेशन।











