(अच्छी खबर) स्थानीय लोगों के उत्पादों को खरीदेगी उत्तराखंड सरकार।

On: December 19, 2024 4:31 PM
Follow Us:

उत्तराखंड के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, किसानों, एकल महिला उद्यमियों द्वारा विभिन्न प्रकार के उच्च कोटि के उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं लेकिन बाजार और विज्ञापन के अभाव के कारण ये उत्पाद अधिक लोगों तक नहीं पहुँच पा रहे हैं, अब उत्तराखंड सरकार स्थानीय समूहों से इन उत्पादों को खरीदेगी।

उत्तराखंड मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी करते हुए राज्य सरकार के अधीन विभिन्न विभाग और सरकारी कार्यालयों में आयोजित होने समारोह, बैठकों के लिए स्थानीय समूहों के उत्पाद खरीदे जायें। जिससे समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही लोगों को भी गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद मिल सके।


उन्होंने अपने आदेश में उत्तराखण्ड में अलग-अलग विभागों के सहयोग से विभिन्न प्रकार के स्वयं सहायता समूहों, किसान उत्पादक संगठनों, महिला कृषकों और एकल महिला उद्यमियों द्वारा कई प्रकार के उच्च गुणवत्ता युक्त स्थानीय उत्पाद बनाए जा रहे हैं। उत्तराखण्ड सरकार भी विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों, बैठकों, समारोह में उपहार देने के लिए स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता के आधार पर क्रय करने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में सभी विभाग, कार्यालय अपने अधीन होने वाले कार्यक्रमों, समारोहों के लिए स्थानीय उत्पादों की खरीद करेंगे। इससे समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही लोगों को भी गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद हासिल हो सकेंगे।

ज्ञात हो प्रदेश सरकार ने गत वर्ष स्थानीय उत्पादों का अम्ब्रेला ब्रांड ‘हाउस आफ हिमालयाज’ भी लांच किया है। इसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों दिसंबर 2023 के दौरान देहरादून में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुआ था। वर्तमान में हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के तहत आठ श्रेणी में कुल 35 उत्पादों को शामिल किया गया है। इसमें मिलेट्स बिस्किट, मुनस्यारी, चकराता व हर्षिल की राजमा, चौलाई, तोर दाल, पहाड़ का परंपरागत लाल चावल, झंगोरा, गहथ, काले भट्ट, चाय, तेल, पर्सनल केयर, हैंडीक्राफ्ट के उत्पाद शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment