राष्ट्रीय खेलों की मशाल उत्तराखंड के 13 जिलों में घूमेगी, मशाल रैली का रूट इस प्रकार रहेगा-

On: December 25, 2024 4:21 PM
Follow Us:

38th National Games Uttarakhand: उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल (टॉर्च) अब उत्तराखंड के 13 जिलों में घूमेगी। गुरुवार यानी 26 दिसंबर से मशाल रैली की शुरुआत कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी से होने जा रहा है। इसके बाद सभी 13 जिलों के 99 स्थानों पर यह मशाल घूम घूमकर राष्ट्रीय खेलों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाएगी।

मशाल रैली के लिए 35 दिन का रूट प्लान तैयार किया गया है। यह मशाल रैली 26 दिसंबर से 27 जनवरी के बीच 3823 किलोमीटर का सफर तय करेगी। मशाल रैली की समाप्ति के अगले दिन यानी 28 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय खेलों का विधिवत शुभारंभ होगा। मशाल रैली के रूट प्लान में सभी 13 जिलों को कवर किया गया है। जिसमें सबसे ज्यादा 14-14 स्थान अल्मोड़ा व पौड़ी जिलों में चयनित किए गए हैं।  कार्यक्रम के अनुसार मशाल रैली प्रत्येक जिले में दो से तीन दिन तक ही घूमेगी।

मशाल रैली का रूट इस प्रकार रहेगा :

  • 26-27 दिसंबर 2024 : नैनीताल जिले में हल्द्वानी, भीमताल, धारी, ओखलकांडा, बेतालघाट, भवाली, नैनीताल, कालाढूंगी, रामनगर

  • 28-29 दिसंबर 2024 : ऊधमसिंहनगर जिले में काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, गदरपुर, रूद्रपुर, सितारगंज, खटीमा
  • 30-31 दिसंबर 2024 : चंपावत में बनबसा, टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट
  • 01-02 जनवरी 2025 : पिथौरागढ़, मूनाकोेट, कनालीछीना, धारचूला, जौैलजीबी, मदकोट, मुनस्यारी, थल, डीडीहाट, बेरीनाग, गंगोलीहाट
  • 03 से 05 जनवरी 2025 : अल्मोड़ा जिले में ( दन्या, लमगड़ा, अल्मोड़ा, ताकुला, हवालबाग, तारीखेत, तिपोला, भिकियासैंण, सल्ट, स्याल्दे, चैखुटिया, द्वाराहाट, सोमेश्वर, कौसानी
  • 06 से 08 जनवरी 2025 : बागेश्वर जिले में गरुड़, बागेश्वर, कपकोट
  • 09 से 11 जनवरी 2025 :  ग्वालदम चमोली में देवाल, थराली, नारायणबगड़, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, ज्योर्तिमठ, गोपेश्वर, पोखरी
  • 12 से 14 जनवरी 2025 : रुद्रप्रयाग जिले में पोखरी, ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि, जखोली
  • 15 से 16 जनवरी 2025 : टिहरी जिले में  घनसाली, नई टिहरी, कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर, चंबा
  • 15 से 16 जनवरी 2025 : उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़, डुंडा, उत्तरकाशी, भटवाड़ी, बड़कोट, पुरोला, मोरी, नौगांव
  • 20-21 जनवरी 2025 : हरिद्वार जिले में हरिद्वार, भगवानपुर, रुड़की, खानपुर, लक्सर, हरिद्वार
  • 22 से 24 जनवरी 2025 : पौड़ी जिले में  पौड़ी, कोटद्वार, लैंसडौन, रिखणीखाल, बीरोंखाल, धुमाकोट, थलीसैंण, पाबौ, पौड़ी, कल्जीखाल, सतपुली, गुमखाल, यमकेेश्वर, लक्ष्मणझूला, ऋषिकेश
  • 25 से 27 जनवरी 2025 : देहरादून में ।

राष्ट्रीय खेल सचिवालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमित सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मशाल रैली का शुभारंभ हल्द्वानी से किया जा रहा है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। मशाल रैली पूरे उत्तराखण्ड मेें घूमेगी। इसके साथ ही प्रचार-प्रसार केे लिए अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment