नोएडा पुलिस सम्मानित, कुछ दिन पहले किया था ये बड़ा काम.

On: September 15, 2024 11:03 PM
Follow Us:

नोएडा समाचार: सेक्टर 56 स्थित कम्युनिटी सेन्टर में आज नोएडा पुलिस के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के DCP, ADCP, ACP, SHO, चौकी इंचार्ज सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। नोएडा पुलिस सम्मान में यह आयोजन उत्तराखंड अभिभावक संघ ने विद्या के भरोसे ट्रस्ट एवं RWA सेक्टर 56 के सहयोग से आयोजित किया था।

इस समारोह में नोएडा पुलिस के अधिकारियों और अन्य कर्मियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें ट्राफी, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देखकर सम्मानित किया गया।

{inAds}

ज्ञात हो कुछ दिन पहले नोयडा के एक विद्यालय से अवकाश के बाद दो छात्र रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे। चिंतित अभिभावकों द्वारा स्थानीय थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। जिस पर नोएडा पुलिस ने तत्परता दिखाई और उन्हें 48 घंटे के भीतर आनंदविहार रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया था।

इस सम्मान समारोह में उत्तराखंड अभिभावक संघ ने नोएडा पुलिस की तत्परता पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान DCP ने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर चर्चा की। सामाजिक कार्यकर्ता संतोष खंडूरी ने नोएडा पुलिस की सराहना करते हुए कहा पुलिस के प्रति बनी पुरानी छवि अब हमें अपने दिमाग से हटानी होगी, क्योंकि गौतमबुद्ध नगर की पुलिस स्मार्ट, फ़ास्ट और फ्रेंडली है वहीं अपराधियों के लिए कठोरता के साथ कार्य करने वाली है।

{inAds}

इस कार्यक्रम में विभिन्न अभिभावकों के अलावा RWA अध्यक्ष संजय मावी, मनोज कटारिया, संजय जुगरान, कपिल शर्मा, नरेंद्र रावत, पुष्कर राज आदि लोग शामिल हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment